जगतपुर के शासकीय विद्यालय के बाहर पड़ा कचरा

स्वच्छता अभियान को लगा रहे हैं पलीता


 कोलारस-जहां पूरे देश में स्वच्छता अभियान जोर जोर से चलायाजा रहा है और इस पर बजट भी ठिकाने लगाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कोलारस के जगतपुर में स्थित शासकीय विद्यालय के बाहर कचरे का ढेर लगा हुआ है जो स्वच्छता अभियान को ठेगादिखा रहा है जगतपुरमें हनुमान मंदिर के पास स्थित विद्यालय के बाहर कचरे का ढेर अनेक दिनों से लगा हुआ है ना तो विद्यालय के जिम्मेदार प्राचार्य  और ना ही शिक्षकों ने अपना ध्यान इस और दिया है हैइसके चलते यहां से गुजरने बाले लोग यह कहते हुए गुजर रहे है कि जब विद्यालय के बाहर कचरे का ढेर लगा है तो फिर अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान कैसे सफल होगा जबकि कोलारस नगर परिषद में पदस्थ सीएमओ मैडम प्रियंका सिंह ने तो स्वच्छता अभियान को लेकर रेली और मोबाइल एप्प बनाया है परंतु इस कचरे की और अभी तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है इसके चलते यहां पर आवारा पशु सहित मच्छर विचरण कर रहे हैं इसी तरह कोलारस में अन्य स्थानों पर भी  जगह-जगह कचरे के ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं  जिससे कोलारस नगर में स्वच्छता अभियान सफल होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म