शनिवार को दिनभर रहा मौसम खराब, देर शाम बूंदा बांदी ने बढाई किसानो की चिंता


हरीश भार्गव - शील कुमार यादव -कोलारस-बदरवास-सोमवार को तेज आंधी के साथ हवा प्रारंभ हुई जिसका असर मंगलवार को देखने को मिला। मंगलवार की सुबह होते ही एकाएक हवा चलने तथा बादलो के कारण मौसम ठण्डा होने के साथ-साथ बूंदा बांदी प्रारंभ हुई। जिसके चलते किसान फसल काटने से लेकर खेतो में पडी फसलो को लेकर काफी परेशान दिखाई दिये। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक मौसम खराब रहा शाम होते होते करीब 6:30 बजे कोलारस एवं बदरवास सहित ग्रामीण अंचलो में एकाएक बूंदा बांदी के साथ विजली कोंधने से मौसम और खराब हो गया। बूंदा बांदी के साथ तेज हवा चलने से किसानो को खेतो में खडी फसल, कटी पडी फसल से लेकर खुले आसमान के नीचे निकली पडी फसल को लेकर चिंता दो गुनी हो गई। शनिवार को दिनभर मौसम खराब  होने के कारण जहां सोमवार को दिन के समय कुलर भी वेअसर दिखाई दे रहे थे। वहीं मंगलवार को मौसम खराब होने के कारण एकाएक तापमान में आई गिरावट के चलते शनिवार को दिनभर कुलर बंद रहे। शनिवार की देर शाम बूंदा बांदी के साथ हवा चलते ही बिजली गुल हो जाने से ग्रामीण एवं शहरी लोग परेशान दिखाई दिये। मौसम खराब होने के कारण तापमान में आई गिरावट का असर बुधवार को भी देखने को मिल सकता है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म