कोलारस-किसान नेता मुकेश गौड ने पे्रस रिलीज के माध्यम से अपनी बात रखते हुये कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने हुये कई माह बीत चुके है किसानो का कर्ज दस दिन में माफ करने बाली प्रदेश की सरकार तीन माह से अधिक बीत जाने केे बाद भी सरकारी बैंको का आज तक कर्ज माफ नही कर पाई है। केवल हजारो के कर्ज लेने बाले छोटे सोसायटी के माध्यम से कर्ज लेने बाले किसानो को कर्ज माफी का लाभ मिल पाया है जबकि सरकारी बैंको से दो लाख तक के कर्ज लेने बाले किसान आज भी परेशान है। गौड ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो को राहत देने की जगह उन्हे परेशान कर रही है क्योकि कई वर्ष बाद किसानो के चेहरे अच्छी फसल को देखकर खिले किन्तु गेहूं से लेकर चना की फसल बेचने के लिए किसानो को आग उगलती गर्मी में किसानो को न तो छाया की व्यवस्था और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था कई किलोमीटर लम्बी लाईन में खडे टे्रक्टर ट्रॉली के नीचे धूप से बचने के लिए किसानो को परेशान होना पड रहा है। हालात यह है कि अपनी ही फसल बेचने के लिए किसानो को एक - एक सप्ताह का अपने नम्बर आने का इंतजार करना पड रहा है। हालात यहां तक पहुंच चुके है कि सोसायटी से लेकर सायलो खरीद केन्द्र के कर्मचारी खरीद का मैसेज एवं कूपन नम्बर देेने के लिए किसानो से अबैध उगाही कर रहे है। प्रदेश की सरकार एवं कांग्रेस के नेता चुनावी प्रचारो में जुटे हुये है जबकि प्रदेश के किसान खाद्य, बीज, दवा से लेकर फसल बेचने तथा ऋण माफी में प्रदेश सरकार की फर्जी घोषणा का शिकार हो चुका है।
नेता चुनाव में व्यस्त, किसान गेहूं बेचने के लिए सायलो पर हो रहा है त्रस्त
मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सरकार बने हुये अभी कुछ ही माह बीते है प्रदेश भर में आचार संहिता लगी हुई है। लोकसभा के लिए होने बाले मतदान में पन्द्रह दिन से कम का समय बचा है। ऐसे में जन प्रतिनिधियो से लेकर कांग्रेस एवं भाजपा से बसपा के लोग चुनाव प्रचार में व्यस्त बने हुये है। इस बीच कई वर्ष बाद अच्छी फसल किसान को जैसे तैसे प्रक्रति से प्राप्त हो गई तो अब बेचने के लिए किसान दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली नौ सोसायटियो के किसानो की गेहूं की फसल सायलो खरीद केन्द्र पडोरा पर हो रही है जहां किसानो की इतनी लम्बी लाईन लग चुकी है कि हाईवे से वाहनो का गुजरना तक दूभर हो गया है। आग उगलती गर्मी में भूंख प्यास से तडपते किसान को कूपन प्राप्त करने तथा मैसेज के लिए कई कई दिनो तक इंतजार करना पड रहा है। कुल मिला कर प्रशासन की अंदेखी तथा जन प्रतिनिधियो के चुनाव में व्यस्त होने के कारण सायलो गेहूं खरीद केन्द्र पर किसानो को कई- कई दिनो तक आग उगलती गर्मियो में अपनी फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड रहा है। कुछ छोटे किसान जो कि भाडे से ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर गेहूं बेचने के लिए पहुंचे है उन्हे मण्डी के बराबर भी भाडा लगने के बाद गेहूं की कीमत नसीब नही हो पा रही है।
Tags
कोलारस
