कोलारस में हो रहा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

आज निकलेगी निकलेगी भगवान श्री कृष्ण की बारात 
कोलारस नगर में श्रीमद् भागवत कथा एवं लडड गोपाल जी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बृन्दावन एवं बाहर से पधारे हुये विद्यावान आचार्यो व कलाकारों द्वारा श्रीमद भागवत सप्ताह मधुर संगीतमय कािा एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पम्प हाउस के पास पलक एबी रोड कोलारस में प्रेमनारायण भार्गव डुगांसरा बालो के द्वारा कराया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा का बाचन कथा व्यास आचार्य मनोज शास्त्री श्रीधाम बृन्दावन बालो के द्वारा किया जा रा है एवं महामृत्युंजय जाप व दुर्गा सप्तसती पाठ गीता जी का पाठ तथा चारोधाम गंगा माई का पूजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज 29 अप्रैल को रासलील, कंसवध उद्घव चरित्र, रूकमणी विवाह के आयोजन के साथ दोपहर 3 बजे भगवान श्रीकृष्ण की बारात का आयोजन धर्मशाला मंदिर से बारातियो के साथ कथा स्थल तक आयोजन किया जायेगा। एवं 30 अप्रैल को सुदामा चरित्र, सुखदेव पूजन, व्यास पूजन एवं ठाकुरजी लडडू गोपाल की प्राण प्रतिष्ठा एवं सुदामा कृष्ण की झांकी एवं बृज की होली का आयोजन के साथ 1 मई को हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म