कोलारस -कोलारस की राई रोड चौराहे पर स्थित केनरा बैंक बिना दलालों के नहीं चलता यहां पर केसीसी और बेरोजगारों को लोन देने में फर्जीवाड़ा किया गया है बैंक में पदस्थ प्रबंधक उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते जो भी उपभोक्ता बैंक में जानकारी लेने आता है तो उससे सीधे मुंह बात नहीं की जाती जिसके चलते उपभोक्ताओं का मन केनरा बैंक से उठ गया है बैंक में दिए गए लोन सहित केसीसी की बारीकी से जांच की जाए तो बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा निकल कर सबके सामने आ सकता है बैंक से जुड़े हुए अधिकांश उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती बैंक में पदस्थ अधिकारी सहित कर्मचारियों के खास लोगों को लाभ दिया जा रहा है और उपभोक्ताओं को जानकारी देने पर पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती कुल मिलाकर कोलारस में संचालित केनरा बैंक अव्यवस्थाओं की भेट चढ गया है साथ ही दलाली का अड्डा बन कर रह गया है जिससे उपभोक्ताओं का विश्वास केनरा बैंक से पूरी तरह से उठ चुका है जिसके चलते अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपने खाते ही बंद कर दिए है और खाते मौजूद भी हैं परंतु लेनदेन उपभोक्ता नहीं करता है भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त आरोप लगाए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जहां लोगों से खाता खोलने के लिए प्रेरित कर रही है वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार द्वारा संचालित बैंकों में भ्रष्टाचार मनमानी उपभोक्ताओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा जारहा है और बिना दलालो के इन बैंकों में लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं जिसके चलते उपभोक्ता परेशान दिखाई दे रहे हैं अनेक उपभोक्ताओं ने बताया कि हम जब भी बैंक से संबंधित कोई जानकारी या जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सहित लेनदेन करने जाते हैं तो बहुत देर तक हम को खड़ा रहना पड़ता है हमसे प्रबंधक सहित कर्मचारी अच्छा व्यवहार नहीं करते जिसके चलते हम अपना खाता बैंक में बंद कर देंगे
Tags
कोलारस
