कर्जा माफी धोका है, कांगे्रस का सूपडा साफ करो मौका है - राजकुमार भार्गव


कोलारस-कोलारस भाजपा के जुझारू पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने किसानो के दो लाख तक के ऋण दस दिन में माफ करने की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण बाले दिन आदेश जारी किया था। कांग्रेस सरकार के आदेश को करीब चार माह का समय बीत चुका है। किन्तु किसानो के कर्ज माफ तो दूर की बात है बैंको के तकादे भी किसानो के पास बैंक द्वारा पहुंच रहे है, सोसायटियो के माध्यम से कर्ज लेने बाले चंद किसानो के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र प्रदेश सरकार के निर्देश पर अचार संहिता के दौरान चुनाव को प्रभावित करने के उददेश्य से बांटे गये। प्रदेश के कुल सभी किसानो में से केवल दस प्रतिशत के आस-पास किसानो को सोसायटी के कर्ज माफ कर प्रदेश के किसानो से मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धोका किया है। प्रदेश के किसानो से लेकर आम लोगो से भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव ने अपील की है कि लोकसभा चुनाव के लिए होने बाले मतदान में प्रदेश की धोकेबाज कांग्रेस सरकार से बदला लेने का समय है। जिस प्रकार 2014 में प्रदेश से कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में जो हाल किया था वही हाल इस बार भी लोकसभा केेचुनाव मे ंकरने का समय है। समय निकलने के बाद पांच वर्ष तक पछतावा ही हाथ लगेगा। एक तरफ केन्द्र की देश हितेशी सरकार है दूसरी तरफ प्रदेश में चार माह पूर्व बनी झूटी सरकार जिसने किसानो के साथ कर्ज माफी के नाम पर धोकेबाजी की है। प्रदेश की धोकेबाज सरकार से बदला लेने का लोकसभा के चुनाव में सबसे वेहतर समय है। 

 आचार संहिता में ऋण माफी के प्रमाण पत्र बांटकर किया जा रहा है आचार संहिता का उल्लंघन
लोकसभा चुनाव के मतदान में एक माह से भी कम समय बचा है किन्तु आचार संहिता के बीच सेवा सहकारी बैंक के भोपाल से लेकर स्थानीय स्तर के कर्मचारियो द्वारा चंद किसानो को ऋणमाफी के प्रमाण पत्र बांटकर सेवा सहकारी बैंक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। आचार संहिता लगने से पूर्व जहां मुख्यमंत्री के फोटो बाले प्रमाण पत्र बांटे जा रहे थे उन्ही प्रमाण पत्रो को लेकर जब सोसायटी के कर्मचारियो ने कहा कि आचार संहिता में मुख्यमंत्री के फोटो लगे प्रमाण पत्र बांटने पर भाजपा के लोग आपत्ति कर सकते है। इसके बाद मुख्यमंत्री का फोटो हटवा कर बिना फोटो के प्रामण पत्र रातो रात छपवा कर कोलारस क्षेत्र के किसानो को बांटे जा रहे है। जो कि आचार संहिता का खुला उल्लंघन है कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाली कोलारस की 9 सोसायटियो में से करीब एक दर्जन किसानो ने कहा कि हमें एक सप्ताह पूर्व आचार संहिता के बीच दूसरे बैंको का दो लाख कर्ज छोडकर सोसायटी के 5-10 हजार तक ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिये गये। प्रमाण पत्र बांटने के दौरान मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपका कर्ज माफ किया है। इस लिए आप लोग कांग्रेस का सहयोग करे। कुल मिला कर सेवा सहकारी संस्था द्वारा आचार संहिता के बीच ऋण माफी के प्रामण पत्र बांटकर सरेआम आचार  संहिता की धज्जियां उडाई गई है। किन्तु निर्वाचन अधिकारी कार्यवाही करने की जगह सत्ता के दवाब में मौन साधे हुये है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म