मध्यप्रदेश में लोकसभा के चुनावी माहौल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव लडऩे के कारण आजकल कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष की तलाश है। कांग्रेस के तीखे तेवरों से बचने के लिये भाजपा और संघ लॉबी इस पर मंथन कर रही है। कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष की कमान भाजपा नेता प्रभात झा व डॉ. नरोत्तम मिश्रा को सौंपी जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के जबलपुर और प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा के खजुराहो से चुनाव लडने के कारण भोपाल व प्रदेश स्तर पर पूरी पार्टी ठंडे बस्ते में चली गई है। कोई कंट्रोल , कमान और मैनेजमेंट नहीं है। इसी कारण भाजपा आलाकमान व संघ का मानना यह है कि कोई तेज तर्रार व आक्रामक शैली के भाजपा नेता को फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्षी सौंपी जाये जो मीडिया में भी सुर्खियों में रहे और कांग्रेस के हमले को भी बेदम कर सके।
इसके लिये अब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ तेज तर्रार नेता प्रभात झा को कार्यवाहक अध्यक्ष की कमान सौंपी जा रही है। प्रभात झा आजकल चुनाव भी नहीं लड़ रहे हैं और भोपाल में ही जमे हैं। चूंकि राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल की कमान संम्हाले हैं, इसलिये अभी प्रभात झा को कार्यवाहक अध्यक्षी सौंपी जा सकती है।
हालांकि इतना यह भी तय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पद पर भी बदलाव किये जाने की खबर तेज चल रही है। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी बडी जिम्मेदारी देने की वकालत हो रही है। हो सकता है कि उन्हें भी प्रभात झा के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया जाये
Tags
मध्यप्रदेश