नागरिकों को दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश
कोलारस -विगत दिवस कोलारस विधानसभा क्षेत्र के गणेशखेड़ा ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई यह रेली स्वीप प्लान के अंतर्गत गणेशखेड़ा हाई स्कूल प्राचार्य आरएल ओझा के मार्गदर्शन में निकाली गई रैली में रविकांत नरवरिया, अमित चंदेल एवं पूनम श्रीवास्तव आदि शिक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोना बैरागी, सरोज श्रीवास्तव शामिल रहे यह रेली पूरे गांव में निकाली गई और नागरिकों को जागरुक करते हुए 12 मई को होने वाले लोकसभा के मतदान में शत-प्रतिशत मतदान की अपील ग्रामीण जनों से की गई जिसके अंतर्गत कुछ ग्रामीण जनों ने वचन पत्र भी भरकर प्राचार्य आरएल ओझा को दिए।
Tags
कोलारस
