खरीदी केंद्रों पर चल रहा है जमकर भ्रष्टाचार

कोलारस में आईटीआई के पास सहित भेड़ फार्म पडोरा पर गेहूं चने तुलवाने के लिए जा रहे हैं खुलेआम रुपए
कसानों से अधिक व्यापारी और दलाल बेच रहे हैं अपना अनाज खरीदी केंद्रों पर समिति प्रबंधकों की सह पर ऑपरेटर  खुलेआम मांग रहे हैं किसानों से रुपया
कोलारस-प्रदेश में सरकार भले हीबदल गई परंतु मनमानी और भ्रष्टाचार रोकने की वजाए और अधिक बढ़ गया है वैसे तो भ्रष्टाचार हर विभाग में चल रहा है वहीं सरकार द्वारा खोले गए खरीदी केंद्रों परकिसानों से गेहूं चना सरकारी मूल्य पर लिया जा रहा है परंतु यहां पर मनमानी और भ्रष्टाचारजमकर चल रहा है पडोराभेडफॉर्म सहित आईटीआई केंद्र के पास बनाए गए खरीदी केंद्र पर जमकर किसानों को खुलेआम लूटा जा रहा है इस गर्मी में किसान परेशान हो रहे हैं और किसान पैसा देकर अपना गेहूं चना तुलवा रहे हैं किसान आला अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचा चुके हैं परंतु किसी भी किसान की सुनवाई नहीं की जा रही हो और भ्रष्टाचार कम होने के बजाय और अधिक बढ़ता जा रहा है और लूट का खेल खरीदी केंद्रों पर और जोर शोर से चल रहा है 


चना खरीदी के केंद्रों पर भी मची है लूटपाट
 चना खरीदी केंद्र राई पचावली आईटीआई केंद्र के पास कोलारस मैं चना तुलवानेके नाम पर भी समिति प्रबंधकोंआपरेटर द्वारा किसानों से खुलेआम रुपए मांगे जा रहे हैं शुक्रवार की शाम को आईटीआई केंद्र के पास स्थित खरीदी केंद्र पर  पदस्थ ऑपरेटर सहित निजी कर्मचारी किसानों से रुपए मांग रहे थे इसके बाद किसानों ने हंगामा किया तो खरीदी बंद कर दी गई आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्योंकि इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और प्रशासन लोकसभा चुनावों के कार्य में व्यस्त है इसका लाभ कर्मचारी भरपूर उठा रहे हैं और किसानों से खुलेआम रुपए मांगे जा रहे हैं कुल मिलाकर खरीदी केंद्रों पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ओर किसानों से उगाई की जा रही है उसके बाद उनका नंबर आ रहा है जिला कलेक्टर सहित आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए और किसानों से खुलेआम हो रही लूट को समय रहते रोकना चाहिए 

 लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा प्रत्याशियों को 
यदि समय रहते खरीदी केंद्रों पर चल रही लूटपाट को नहीं रोका गया तो 12 तारीख को होने जा रहे मतदान पर भी इसका असर दिखाई देगा और किसान इस समय गुस्से में दिखाई दे रहे हैं क्योंकि पडोरिखरीदी केंद्र सहित सभी खरीदी केंद्रों पर किसानों से गेहूं चना तुलवाने के नाम पर खुलेआम रुपए ऑपरेटरों से लेकर समिति प्रबंधकों और निजी कर्मचारियों द्वारा वसूले जा रहे हैं जो पूरी तरह से गलत है और किसान इस भीषण गर्मी में रुपए देने के बाद भी परेशान हो रहा है और बिना रूपयेलिए उनके गेहूं चना नहीं तुलवाया जा रहा जनप्रतिनिधि भी किसानों की पीड़ा को नहीं सुन रहे इसका खामियाजा प्रत्याशियों को उठाना पड़ सकता है 


 किसानों का अनाज कम और व्यापारियों दलालों का अधिक तुल रहा अनाज
भेडफार्म पडोरा सहित आईटीआई केंद्र के पास स्थित सरकारी चना केंद्र  मेकिसानों का कम और व्यापारियों के गेहूं चने अधिक तो ले जा रहे हैं जिसके चलते गांव-गांव किसानों के पास व्यापारी सहित दलाल गेहूं चना कम रेट पर खरीदने पहुंच रहे हैं और गांव से लाकर खरीदी केंद्रों पर खुलेआम बेच रहे हैं जिन किसानों ने पंजीयन अधिक कराया है परंतु गेहूं की पैदावार कम है उसका लाभ व्यापारियों सहितदलालउठा रहे हैं और वह गांव गांव  किसानों के पास जाकर गेहूं चना मंडी भाव से 50रूपये अधिक खरीद कर खरीदी केंद्रों पर तुलवा रहे हैं


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म