ग्राम कांठी के मतदाता कर रहे है चुनाव का बहिस्कार


कोलारस- ग्राम पायगा मतदाता केन्द्र कांठी के ग्रामीणो द्वारा चुनाव बहिस्कार किया जा रहा है ग्राम वासियो का कहना है कि समस्त राष्टï्रीय पार्टी  एवं नेता हमसे वोट मांग कर शार्मिंदा न करें क्यो कि आजादी से आज तक हमारे गांव में कच्ची सडक भी नही है जिसके चलते आस पास के गांवो से सम्पर्क टूटा हुआ है। जिससे आवागमन में परेशानियां आती हैँ इतना ही नही गर्भवती महिलाओ को अस्पताल लाने लेजाने के में भी काफी पेरशानी आती है। अपनी इन मांगो को लेकर बैनर पोस्ट कर ग्राम पायगा मतदाता केन्द्र कांठी के रामवीर सिंह धाकड एवं जय धाकड द्वारा चुनाव का बहिस्कार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म