मुकेश बैरागी कोलारस- कोलारस जनपद पंचायत के अनंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत पचावली में सरपंच, सचिव सहित सहायक सचिव भ्रष्टïाचार में लिप्त होकर शासन के बजट को ठिकाने लगाने में लगे हुये है सकरार द्वारा पात्र लोगो को न तो शासकीय योजनाओ का लाभ दे रहे और न ही किसी योजना से उनको अवगत करा रहे है। जिसको लाभ देना उससे कमीशन लेकर गुप्त में आवास योजना से लेकर अन्य योजनो का लाभ दिया जा रहा है। इतना ही नही बल्कि बृद्घा पेंशन योजना का लाभ भी पंचायत के पात्र बृद्घो एवं विधवा महिलाओ को नही मिल रहा है। ग्राम पंचायत पचावली में सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक इस तरह लिप्त हुये है कि अगर इस पंचायत में हुये कार्यो की जांच की जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। अपनी मनमानी के साथ अपनी नजदीकी एवं समर्थको को शौचालय एवं कुटीरो का लाभ दिलाया जा रहा है एवं पात्र गरीब लोगो को पात्रता में न आने एवं लिस्ट में न आने की बात कह कर गुमराह किया जा रहा है। इतना ही नही अगर पंचायत में बनाये गये खरंगा एवं सीसी रोड में भी फर्जीबाडा किया गया है। ग्राम पंचायत में डले खरंजा में अनिमित्ता के साथ काम किया गया है एवं मात्र से कम सामाग्री का प्रयोग कर घटिया प्रकार की सीसी रोड का कार्य पंचायत द्वारा कराया गया जो आज गहरे गहरे गडडे एवं दरार पडी सडको के रूप में दिखाई दे रही है।
Tags
कोलारस