सुनाज मैं राशन दुकान संचालित करने वाले सेल्समैन ने क्षेत्र के गरीब जरूरतमंद लोगों से कहा तुमने कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दिए इसलिए तुम्हें राशन नहीं दिया जा रहा
दीपक बत्स अनंतसिंह जाट कोलारस- गरीब जरूरतमंद लोगों ने सोचा था कि अब सरकार बदल गई और मनमानी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग जाएगा और हमें समय पर राशन मिल जाएगा परंतु कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में राशन जो कि गरीबों के लिए कम रेट पर आता है बरसों से अंगद की तरह पैर जमाए बैठे सेल्समैनोनेजमकर धांधली और भ्रष्टाचार मचा रखा है जिसके चलते जरूरतमंद लोगों को समय पर राशन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बदरवास के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनाज में संचालित राशन की दुकान पर जरूरतमंद गरीब लोगों को समय पर राशन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है विगत चार माह से आदिवासियो को राशन सैल्समैन द्वारा नही दिया गया है। कलैक्टर को शिकायत ग्रामीण जनो द्वारा की गई है। जिसके चलते राशन से वंचित आदिवासी सहित ग्रामीण जन शिकायतें करने में जुटे हुए हैं परंतु इसके बावजूद भी उनकी सुनवाई आला अधिकारी नहीं कर रहे बीते रोज आला अधिकारियों से शिकायत करते हुए ग्रामीण जनों ने बताया कि यहां पर पदस्थ सेल्समैन द्वारा राशन नहीं बांटा और पूछने पर कहा कि तुम ने कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दिया इसलिए तुम को राशन नहीं दे पाऊंगा
सुनाज मैं नहीं बटा राशन ग्रामीण जन भटक रहे हैराशन पाने के लिए
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनाज में राशन से वंचित गरीब ग्रामीण जन इधर उधर गुहार लगा रहे हैं इसके बावजूद भी आला अधिकारी गरीबों की सुनवाई नहीं कर रहे सुनाज पंचायत में राशन दुकान चलाने वाले सेल्समैन पर राजनीतिक नेताओं का हाथ होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही इसीलिए ग्रामीण जनों की शिकायत पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना उन्हें राशन तक नही दिलाया गया जिसके चलते वह आला अधिकारियों से गुहार लगा लगा कर थक गए परंतु गरीबों की सुनवाई आज तक नहीं हुई
कोलारसक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश ग्रामों में राशन की दुकान पर मची है धाधली
कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण अंचलों में राशन दुकानों पर जमकर धांधली मच रही है यहां पर सबसे अधिक राशन दुकानों पर कब्जा भाजपा पार्टी से जुड़े हुए लोगों का है परंतु अब सरकार बदलने के बाद वही लोग राशन दुकान संचालित कर रहे हैं और प्रभारी मंत्री जी के कार्यक्रमों में तक चोरी छुपे देखा जाता है और वह उनसे भी मेल मुलाकात बढ़ा रहे हैं कितनी अफसोस वाली बात है कि जरूरतमंद गरीब लोगों को राशन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और वह शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो रहे हैं परंतु उनकी शिकायतों पर ध्यान तक आला अधिकारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में राशन दुकानों पर गरीबों जरूरतमंद लोगों को आने वाला राशन तक उनको समय पर नहीं बांटा जा रहा है और रातों-रात ब्लैक में राशन बेच दिया जाता है इसके बावजूद भी फूड इंस्पेक्टर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती जिसके चलते गरीब ग्रामीण लोग जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारियों को कोसते हुए नजर आते हैं
Tags
कोलारस
