रामानुजाचार्य मंदिर पर हुई भव्य आरती
कोलारस-कोलारस में प्राचीन मंदिरो पर गुरू पूर्णिमा उत्सव भक्ति भाव के साथ भक्तो द्वारा मनाया गया। आयार्च पीठ रामानुजपुरम मानीपुरा पर बीते रोज 15 जुलाई से धार्मिक आयोजन शुरू हुये जिसमें स्थापना पूजन भजन संध्या, प्रवचन, श्री अखण्ड रामायण पाठ शुरू हुआ और गुरू पूर्णिमा के दिन स्वामी जी महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक पूजन, हवन पूर्णाहुति के साथ गुरूजी का पूजन और भव्य भण्डारा का कार्यक्रम हुआ। जिसमें हजारो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें श्री श्री 1008 स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज द्वारा कार्यक्रम कराये गये। इनके अनेक शिष्यो ने महाराज से आशीर्वाद लिया।
रामानुजाचार्य मंदिर पर हुये धार्मिक कार्यक्रम
कोलारस में सदर बाजार चौबे मोहल्ला में स्थित रामानुजाचार्य मंदिर पर भव्य आरती इसके बाद भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया। और धार्मिक कार्यक्रम मंदिर पर आयोजित हुये। जिसमें भजन, कीर्तन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अनेक भक्तो ने मंदिर पर भगवान केे दर्शन किये और प्रसाद ग्रहण किया मंदिर के पुजारी पप्पू सडैया द्वारा भगवान की भव्य आरती उतारी गई।
Tags
कोलारस


