भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के सदस्यता अभियान पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सोमवार को भाजपा दफ्तर में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे कुछ ऐसे लोगों को फिर से सदस्य बना लिया जो पहले से ही भाजपा सदस्य थे। इसके बाद पूरे सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े होने लगे हैं।दरअसल, भाजयुमो ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत सोमवार को 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज भी शामिल हुए, लेकिन इस दौरान सदस्यता अभियान की पोल उस वक्त खुल गई जब मंच पर सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने श्रुति सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलवाई
जबकि श्रुति पहले से ही भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं।
Tags
मध्यप्रदेश