गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज मनेगा मंदिरों पर धूमधाम के साथ

गुरूपूर्णिमा महोत्सव आचार्य पीठ  कोलारस पर मनाया जायेगा आज

कोलारस- श्रीगुरूपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 केशवाचार्य जी महाराज महंत प्राचीन श्री गोपाल जी मंदिर, रंगजी का पूर्व श्रीधाम ब्रन्दावन बालो के सांधिन्य में आचार्यपीठ रामानुजपुरम् मानीपुरा कोलारस में बडी धूम धाम के साथ मनाई जायेगी। श्रीगुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर श्री गुरू जी महाराज का पूजन प्रात: 8:00 बजे से दोपहर 2:54 तक स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज मंहत के सानिध्य में सम्पन्न होगा।   15 जुलाई सोमवार को स्थापना पूजन, भजन संध्या, प्रवचन एवं श्री अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ किया गया इसके बाद आज 16 जुलाई को स्वामी जी महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक पूजन हवन पूर्णाहुति, गुरूजी का पूजन एवं भण्डारे का आयोजन रखा गया 

झालरिया पीठ का दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज बनेगा राम मंदिर पर धूमधाम के साथ
 कोलारस -प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झालारिया पीठ का दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव नगर के प्राचीन मंदिर श्रीराम जानकी मंदिर कोलारस पर मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से मनाया जाएगा उक्त जानकारी झालरिया पीठ के भक्तभगवत शर्मा ने देते हुए बताया कि इस बार चंद्र ग्रहण होने के कारण उत्सव कार्यक्रम शाम की जगह सुबह 11:00 बजे से मनाने का निर्णय लिया है जगद्गुरु श्री रामानुजाचार्य श्री श्री 10०8 श्री झालारिया पीठाधिपति स्वामी श्री श्री घनश्यामा चार्य जी महाराज का दिव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु महाराज के चित्र की आरती कर मनाया जाएगा जिसमें भगवान राम जानकी जी का राजभोग होगा एवं गुरु पूजन होगा मंदिर को आकर्षक सजावट के साथ बैंड आतिशबाजी के साथ दोपहर 12:00 बजे महाआरती होगी इसके उपरांत मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा श्री गुरु चालीसा गुरु परंपरा का पाठ एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएगी एवं गोष्टी प्रसाद का वितरण होगा कार्यक्रम आयोजक सुनील गौड़  गुढा वाले एवं राकेश राजू खीर खाने द्वारा समस्त भक्त जनों से उत्सव में भाग लेने की अपील कर धर्म लाभ प्राप्त कर सकें


रामाचार्य मंदिर पर चल रहा है रामायण जी का पाठ
गुरु पूर्णिमा का महोत्सव आज कोलारस से लेकर ग्रामीण अंचलों में धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा इसकी तैयारियां भक्तों द्वारा पूरी कर ली गई है प्राचीन कुंडा वाले स्थान पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में धार्मिक आयोजन होंगे और मंदिर से जुड़े अनेक भक्त मंदिर पर आएंगे भंडारे का आयोजन होगा रामाचार्य मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ चल रहा है जो पूरे 1 महीने चलेगा चौबे मोहल्ले में स्थित रामाचार्य मंदिर पर भी अनेक धार्मिक आयोजन गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में होंगे गुंजारी नदी के पास में स्थित रामेश्वर धाम मंदिर पर ही आज धार्मिक आयोजन होंगे धर्मशाला वाले हनुमान जी के मंदिर पर भी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में धार्मिक आयोजन  रखा गया है यहां भी  धार्मिक आयोजन होंगे कोलारस में स्थित मंदिरों को आकर्षक विद्युत सजावट के साथ सजा दिया गया है टन्नाटे दारहनुमान मंदिर मानीपुरा पर भी धार्मिक आयोजन भजन कीर्तन का आयोजन रखा गया है कुल मिलाकर कोलारस नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा जिसकी तैयारियां भक्तों द्वारा पूरी कर ली गई है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म