कोलारस-कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी आईएस जिन्हे कोलारस में आये हुये अभी एक वर्ष का ट्रेनिंग कार्यकाल भी पूरा नही हुआ है। किन्तु आईएस तिवारी द्वारा की जा रही कार्यवाही के चलते राजनैतिक लोगो से लेकर अनैतिक कार्योे में लिप्त सभी लोगो मे ंहडकम्प है जिसके चलते एसडीएम की कार्य शैली से प्रभावित राजनैतिक लोगो से लेकर अन्य लोग कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी के स्थानांतरण कराने के पीछे पडे हुये है सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदरवास नगर परिषद की एक गंभीर शिकायत के बाद कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी जांच करने नगर परिषद बदरवास पहुंचे जिससे बदरवास नगर परिषद के कर्ता धर्ताओ में हडकम्प मच गया कि कहीं कोलारस एसडीएम तिवारी की कार्यवाही में हम लोग वली का बकरा न बन जाये जिससे बचने के लिए विगत दिनो भोपाल में आये पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से कांग्रेस के कोलारस क्षेत्र के कई नेताओ ने शिकायत की कांग्रेस नेताओ की शिकातय के बाद सिंधिया ने प्रभारी मंत्री से पूछा कि कोलारस एसडीएम की कार्य प्रणाली कैसी है जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा जो जानकारी दी गई वह दी गई उसके बारे में सूत्रो ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोलारस एसडीएम की कार्य शैली तो ठीक है लेकिन लोगो की बात नही मानते। जिसके बाद सिंधिया भोपाल से प्लेन द्वारा दिल्ली के रवाना हो गये इसी क्रम में रविवार को सिंध की रेत का कारोबार करने बालो के विरूद्घ कार्यवाही के बाद सोमवार को जब एसडीएम बैठक में शिवपुरी गये तो कोलारस में खबर फैल गई कि कोलारस एसडीएम अपना स्थानांतरण कराने अपने हिसाव से मनमाफिक जगह कराने के लिए भोपाल गये हुये है। उक्त खबर की जब पडताल की गई तो पता चला कि कोलारस एसडीएम भोपाल नही बल्कि बैठक में शिवपुरी गये हुये थे। किन्तु कांग्रेस नेताओ द्वारा बदरवास नगर परिषद की जांच को दबाने के लिए कोलारस एसडीएम की जो शिकायत सिंधिया से की गई वह सही है यदि प्रभारी मंत्री अपने सहमति देते है तो सिंधिया के निर्देश पर कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी का स्थानांतरण हो सकता है।
Tags
कोलारस