जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के साथ ही ,इसे मिला पूर्ण राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के निर्णय का, भाजपा नेताओं सहित ,विभिन्न संगठनों ,ने स्वागत किया है ,और इसे लेकर खुशी की लहर दिखाई दे रही है ,भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर स्वागत किया, विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने ,भी अपने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई , मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले पर प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं,
इनका कहना है
भाजपा सरकार ने धारा 370 हटा कर आतंकवाद के खिलाफ करारा जवाब दिया है ,इस समय तो जम्मू एवं कश्मीर आतंकवादियों के लिए स्वर्ग था ,लेकिन अब धारा 370 हटने से भारत का ही नहीं दुनिया का स्वर्ग बनेगा ,मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले ने सभी विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
वीरेंद्र रघुवंशी
भाजपा विधायक कोलारस
-धारा 370 को हटाना भारत के इतिहास में सुनहरे पन्नों पर लिखा जाएगा ,जम्मू कश्मीर का अब अलग झंडा नहीं होगा ,तिरंगा ही राष्ट्रीय ध्वज होगा, और अब भारत के राष्ट्रीय ध्वज ,और राष्ट्रीय प्रतीक ,का अपमान अपराध होगा।
रामजीलाल धाकड़
नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि कोलारस
गुरुप्रीत सिंह चीमा
विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत कोलारस
कल्याण सिंह यादव
वरिष्ठ भाजपा नेता बदरवास
केंद्र की मोदी सरकार ने कश्मीर के उस नासूर को समाप्त कर दिया ,जो बरसों से था ,अब जम्मू कश्मीर में बहार आएगी ,वहां के हालात मैं सुधार होगा ,यह मोदी सरकार का बहुत बड़ा साहासिक कदम है।
चैन सिंह यादव
विधायक प्रतिनिधि मंडी खतौरा
Tags
कोलारस
