हाई कोर्ट के डंडे से डरकर दो दर्जन गरीबो को प्रशासन ने किया वेघर, कुछ को नेतागिरी के चलते मिला अभय


कोलारस- कोलारस नगर में अबैध रूप से मैरिज गार्डन का संचालन करने बाले एक वाहरी व्यपारी द्वारा जब अनेको बार शिकायते करने के बाद कोई कार्यवाही पूर्व के प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा नही की गई तो उक्त व्यापारी ने एक पत्रकार को ढाल बना कर शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की याचिका माननीय उच्च न्यायालय में दायर करवाई जिस पर सुनवाई करते हुये। माननीय न्यायालय ने पिछले माह प्रशासन को शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया था जिसका पालन करते हुये प्रशासन ने पिछले माह करीब आधा दर्जन लोगो के कच्चे एवं पक्के आशयानो को तोडकर  न्यायालय में जबाव पेश करने की तैयारी की इसी बीच याचिका कर्ता द्वारा शासकीय भूमि के सर्वे नम्बर तथा फोटो खींचकर न्यायालय के सामने पेश किये जिसके चलते न्यायालय ने शिवपुरी कलैक्टर को फटकार लगाते हुये शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त करने का जबाव मांगा जिसके क्रम में कोलारस के प्रशासनिक अधिकारियो ने हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में कलैक्टर द्वारा दिये गये निर्देश का पालन करते हुये पूर्व में तोडे गये आधा दर्जन अतिक्रमण मुक्त करने के बाद बुधवार की दोपहर से देर शाम तक करीब दो दर्जन लोगो के पक्के तथा कच्चे अतिक्रमण जेसीवी के द्वारा पुलिस की सुरक्षा में तोडे गये। प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान दोपहर से लेकर देर शाम तक कोलारस के कव्रिस्तान मार्ग से लेकर हाईवे में गायत्री मंदिर के सामने मौजूद रहे इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियो ने माननीय न्यायालय तथा कलैक्टर के आदेश के बाबजूद भी करीब आधा दर्जन अतिक्रमणकारियो को राजनैतिक तथा प्रशासनिक अमले में शामिल होने के कारण यह कहकर अभयदान दे दिया कि उनके पास पटटे है। जब मकान तुडवा चुके लोगो ने प्रशासन से पूछा कि चंद लोगो को न्यायालय एवं कलैक्टर के आदेश से क्यो बचाया जा रहा है इस पर प्रशासन का जबाव था कि उनके पास पटटे है। जब लोगो ने पटटे की कॉपी प्रशासन से दिखाने की मांग की तो प्रशासनिक अधिकारी हिलाहवाली करते हुये एक दूसरे की ओर देखकर एक-एक कर कव्रिस्तान रोड से हाईवे की ओर रवाना हो गये। कुल मिला कर एक अबैध व्यापार करने बाले व्यापारी द्वारा एक व्यक्ति को ढाल बनाकर जिस प्रकार ढाई दर्जन से भी अधिक लोगो को भरी वर्षात में वेघर किया है इसकी आंच से भले ही प्रशासनिक अधिकारी स्थानांतरण के बाद बच जाये किन्तु उक्त वेघर हुये लोग भविष्य में बदला लेने की बात कहते हुये सुनाई दिये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म