विशोक व्यास लुकवासा-विगत दिवस 20 अगस्त को रात 8 बजे सोनम सेन पुत्री दीपक सैन निवासी इन्दौर हाल निवसी अनंतपुर व सविता सेन ने लुकवासा चौकी पर रिपोर्ट की थी कि हमारी माता जी उमा सेन के एक्सीडेन्ट क्लेम के पैसे तीन लाख पचास हजार रूपये मिले थे जिन्हे भाई पिन्टू उर्फ हेमंत घर से ही शराब के नशे में बिना बताये उठाकर ले गया था रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये लुकवासा पुलिस ने पिन्टू उर्फ हेमंत की तलाश की तो उक्त रूपये कियोस्क संचालक राजेश सिंह दांगी के पास पिन्टू ने रखना बताया जिनको एसआई रामेश्वर शर्मा, एएसआई लाखन सिंह द्वारा सोनम वापस दिलाये जिस पर सोनम द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई।
Tags
कोलारस
