जगतपुर चौराहे पर खुले में जीव हत्या करने बाले दुकानदारो को पुलिस प्रशासन ने खदेडा


अशोक चौबे कोलारस-कोलारस नगर के ह्रदय स्थल जगतपुर चौराहे पर हाईवे से करीब 200 फुट दूरी पर बने मीट मार्केट को हाईवे के किनारे अबैध रूप से दुकाने सजा कर खुले आम जीव हत्या करने बाले दुकानदारो को कोलारस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार मय दल बल के साथ जगतपुर चौराहे पर पहुंचे और उन्होने हाईवे किनारे अबैध रूप से सजी मीट विक्रेताओ के दुकानदारो को समझाईश देते हुये कहा कि श्रावण मास चला रहा है यहां से रामेश्वर धाम मंदिर के लिए जाने बाली महिलाओ एवं भक्तो को खुले में काटा-पीटी देख कर दिमाग विचलित होता है जिसकी शिकायते पुलिस थाने में कई बार नगर के लोग कर चुके है। नगर के लोगो की शिकायत को संज्ञान में लेते हुये कोलारस थाना प्रभारी ने विगत शाम को मीट मार्केट पहुंच कर मैन रोड किनारे लगी दुकानो को हटवाया एवं हिदायत देते हुये कहा कि आगामी समय में यदि मुझे दुकाने रोड किनारे लगी दिखी तो कानूनी कार्यवाही की जावेगी। मीट विक्रेताओ ने माफी मांगते हुये कहा कि अब हम चिन्हित स्थान पर ही मीट का विक्रय करेगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म