मछली पालन हेतु शासकीय तालाब मिलेंगे लीज पर

शासन द्वारा तालाब पट्टा आवंटन योजना अन्तर्गत 10 हैक्टयर औसत जलक्षेत्र लम्बी अवधि 10 वर्ष के लिए मछली पालन पट्टे (लीज) पर नियमानुसार दिये जाने का प्रावधान किया गया है। 
    ग्राम पंचायत के शासकीय तालाब 1.00 हैक्टेयर से अधिक 10.00 हैक्टेयर औसत जलक्षेत्र तक को मछली पालन हेतु उपयुक्त तालाब पंजीकृत मछुआ सहकारी समिति व स्व -सहायता समूह को नियमानुसार दिये जाने से 10 से 21 व्यक्तियों तक रोजगार से लाभान्वित होगें। ग्रामीण निस्तारी तालाबों को मछली पालन पट्टे पर देने से देख रेख के साथ तालाब से अवैध रूप से सिंचाई करने वालों पर प्रतिबन्ध पंचायत स्तर से लगाया जा सकेगा। इससे जल संरक्षण होगा तथा भूमिगत जल स्तर बढ़ाने में सहयोगी होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म