शिवराज ने सरकार से सवाल पूछा? जवाब में दिग्विजय ने कहा- पहले 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब दो

शिवराज सिंह ने सवाल सरकार से पूछा, जवाब दिग्विजय सिंह दे रहे हैं।

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जवाब मप्र सरकार से मांग रहे हैं लेकिन उसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दे रहे हैं। सोमवार को अयोध्या मसले पर शुरू हुआ ट्वीटर वार मंगलवार को भी जारी रहा। 
शिवराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार का बजट 2 लाख 35 हजार करोड़ का प्रदेश सरकार का बजट है, डीजल-पेट्रोल की कीमतें 3-3 रुपए बढ़ा दिया। जनता का खून चूस कर निकाला जा रहा है। कर्मचारियों, किसानों और गरीबों को नहीं दे रहे हैं तो फिर पैसा जा कहां रहा है। इसका जवाब कमलनाथ को देना पड़ेगा। 
दिग्विजय का जवाब- 15 साल का हिसाब दो 
इस पर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह को टैग ट्वीट कर पूछा, "शिवराज जी पहले तो आप अपना 15 साल का हिसाब दे दीजिये उसके बाद मांगिएगा। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड आपने तोड़ दिए थे। कमलनाथ सरकार एक-एक पाई का हिसाब लेगी और जनता को देगी भी
जारी है ट्वीटर वार 
2 लाख 35 हजार करोड़ का प्रदेश सरकार का बजट है। इन्होंने डीजल पेट्रोल पर 3-3 रुपया बढ़ा दिया। जनता का खून चूस कर पैसे निकाले जा रहे हैं और कर्मचारियों, किसानों, गरीबों को दे नहीं रहे हैं, तो पैसा जा कहां रहा है? इसका जवाब कमलनाथ को देना पड़ेगा।
शिवराज जी पहले तो आप अपना १५ साल का हिसाब दे दीजिये उसके बाद मॉंगियेगा। सारे भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड आपने तोड़ दिये थे। कमल नाथ सरकार एक एक पाई का हिसाब लेगी और जनता को देगी भी।
44 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म