रोहित वैष्णव, अंकेश कुशवाह कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर 1 नबम्बर शुक्रवार की सुबह 11:15 बजे कोलारस के जनपद पंचायत प्रांगण में स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर कोलारस जनपद पंचायत द्वारा किया गया। जिसमें निवेदक के रूप में कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होना था किन्तु जनपद पंचायत के अध्यक्ष शकुन देवी जाटव के न आने के कारण कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी सुबह 11:15 बजे कार्यक्रम में पहुंचे उनके द्वारा झण्डा बंदन किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम के व्यवस्थापक आईएएस आशीष तिवारी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया। जिसके बाद स्कूलो के छात्र-छात्राओ द्वारा राष्टï्रभक्ति से संबंधित कार्यक्रम दिये अंत में राष्टï्रगान के साथ सम्मान के रूप में प्रमाण पत्र कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी अमरनाथ वर्मा सहित कई कांग्रेसियो की मौजूदगी में प्रमाण पत्र बांटने के उपरांत राष्टï्रगान के बाद स्थापना दिवस का कार्यक्रम करीब 12 बजे के उपरांत सम्पन्न हुआ।
Tags
कोलारस