कार छोड़कर भागे चोर , पत्थर से फंसी कार,

 करैरा -  करैरा पुलिस सहायता केंद्र से कुछ दूरी पर मौजूद एक डॉक्टर की घर के बाहर खड़ी नैनो कार अज्ञात चोर चुराकर ले जा रहे थे। फोरलेन हाईवे पर पहुंचने के लिए चोरों ने शॉर्टकट पथरीला रास्ता अपना लिया। रात के अंधेरे में कार नीचे आए पत्थर में फंस गई। चोरों को कार छोड़कर भागना पड़ा।


जानकारी के मुताबिक डॉ.केदार शरण गोयल की नैनो कार क्रमांक यूपी93 एबी4116 को घर से अज्ञात चोर चुराकर ले गए।

सहायता केंद्र से मुख्य रास्ते की जगह शॉर्टकट रास्ता अपना लिया जो पथरीला था। पत्थरों में अटक जाने से कार एक ही जगह खड़ी होकर रह गई। बदमाशों ने पत्थर व जैक आदि से निकालने की कोशिश भी की। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में कार मौके पर छोड़कर भाग गए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म