
भाजपा में इस समय संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है।इसके साथ ही पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए भी उम्रसीमा तय की हुई है। इसके तहत 50 साल तक की उम्र वाले नेताओं को ही जिले की कमान सौंपी जाएगी। अपवाद स्वरूप मामलों में 55 साल तक के नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में जिस तरह की स्तिथि सामने आई, इसके चलते जिला अध्यक्ष के लिए भी आजमाइश शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश में सभी जिलों के लिए जिलाध्यक्षओं का चुनाव 30 नवंबर को होगा। चुनाव की तारिख के एलान के साथ ही जिला स्तर के नेताओं में हलचल शुरू हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'संगठन पर्व के तहत आगामी 30 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा', राकेश सिंह के घोषणा के बाद से मध्यप्रदेश की भाजपा में खलबली बढ़ गई है। दावेदारों ने अब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कुल मिला कर भाजपा में हलचल अब ओर तेज हो गई है ।
Tags
मध्यप्रदेश
