
महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच बातचीत जारी है. कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को बताया कि सरकार गठन को लेकर दोनों दलों के बीच वार्ता पूरी हो गई है. दोनों के बीच सभी मसलों पर आम राय बन चुकी है लेकिन इस बीच शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि कोई भी शिवसेना के विधायक को फोड़ने की कोशिश करेगा तो हम उनका सिर फोड़ देंगे.
#WATCH Abdul Sattar, Shiv Sena MLA: Koi bhi agar Shiv Sena ke MLA ko phorne ki koshish karega toh hum unka sar phorh denge, uske sath uska paon bhi torh denge, lekin dawakhane ka bhi intezam Shiv Sena karegi. Unke liye ambulance bhi tayar rahegi.
354 people are talking about this
कांग्रेस कार्यकारिणी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक गुरुवार को हुई, जिसमें शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई. सीडब्ल्यूसी ने शिवसेना संग गठबंधन को हरी झंडी दे दी है. कार्यकारिणी की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, हमने सीडब्ल्यूसी को महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि एनसीपी से बात चल रही है.
Tags
देश
