शुक्रवार को देव उठने के साथ शादी विवाह पर लगा बे्रक होगा खत्म


कोलारस-शुक्रवार 8 नबम्बर को देव उठनी एकादशी का पर्व वैष्णव सनातन धर्मालम्बी लोगो द्वारा मनया जायेगा। देव उठनी एकादशी का पर्व एवं व्रत उपवास 8 नबम्बर शुक्रवार को निर्णय सागर पंचाग के अनुसार जानकारी देते हुये पं. प्रेमनारायण डुंगासरा बालो ने बताया शुक्रवार को देव उठनी एकादशी तथा मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के साथ एक माह से चले आ रहे कार्तिक स्नान एवं उपवास का समापन भी मंगलवार 12 नबम्बर को हो जायेगा। मंगलवार को पडने बाली देव दीपावली के साथ दो माह के लिए त्यौहारो पर ब्रेक अवश्य लगा जायेगा किन्तु देव उठनी एकादशी के साथ ही कुछ दिनो के अंतराल पर शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ अवश्य हो जायेगे। एक तरफ दो माह के लिए त्यौहारो पर ब्रेक लग जायेगा जो कि मकर सक्रांति 14 जनवरी तक रहेगा। वहीं दूसरी ओर 8 नबम्बर के चंद दिनो बाद शादी विवाह पर चार माह से अधिक लम्बे समय से लगे ब्रेक खत्म हो जायेगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म