हरीश भार्गव, शील कुमार यादव कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाले कोलारस एवं बदरवास तहसील क्षेत्रो को भाजपा संगठन द्वारा पांच मण्डलो में इस बार विभाजित किया है। कोलारस परगने के पांचो मण्डल अध्यक्षो की घोषणा 1-2 दिन के अंदर होने की जानकारी भाजपा संगठन द्वारा दी गई है। कोलारस परगने के पांच मण्डल अध्यक्षो की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, भाजपा संगठन के साथ-साथ आरएसएस कोटे को मिलाकर सभी को साधते हुये एक-एक नाम सभी से लेकर जातिगत आंकडो को साधते हुये भाजपा संगठन शनिवार या रविवार को पांचो मण्डल अध्यक्षो की घोषणा कर सकता है। सूत्र बताते है कि शनिवार की देर शाम तक भाजपा संगठन मण्डल अध्यक्षो की घोषणा कर सकता है। जिसमें भाजपा संगठन कोलारस में धाकड समाज को ज्यादा महत्व देता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं खरई मण्डल से रावत समाज के कार्यकर्ता को भाजपा संगठन बजन दे रहा है। इसी क्रम में लुकवासा मण्डल से रघुवंशी समाज को साधते हुये रघुवंशी समाज के कार्यकर्ता को भाजपा संगठन साधता हुआ दिखाई दे रहा है इसी क्रम में बदरवास मण्डल से यादव समाज के कार्यकर्ता का मण्डल अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वहीं पांचवे रन्नौद मण्डल में कांटे का मुकावला दिखाई दे रहा है। यदि संगठन चारो मण्डलो में ब्राहा्रण समाज को स्थान नही देता है तो रन्नौद में ब्राहा्रण समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
कोलारस मण्डल अध्यक्ष के रूप में- प्रदीप धाकड, गुरूप्रीत सिंह चीमा, शिखर धाकड, जयपाल जाट के नाम मण्डल अध्यक्ष की रेस में दिखाई दिये इनमें से एक नाम पर संगठन शनिवार को मोहर लगा सकता है।
बदरवास मण्डल से अध्यक्ष के रूप में- कल्याण सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, धनपाल सिंह यादव, नंदकुमार यादव, चैन सिंह यादव के नाम मण्डल अध्यक्ष की रेस में दिखाई दे रहे है।
लुकवास मण्डल से अध्यक्ष के रूप में- ब्रजेन्द्र रघुवंशी, विशोक व्यास, मनोज रघुवंशी, देवेन्द्र रघुवंशी, अजय रघुवंशी के नाम लुकवासा मण्डल से मण्डल अध्यक्ष के रूप में दिखाई दे रहे है।
खरई मण्डल से अध्यक्ष के रूप में - कुवेर रावत, किशन सिंह रावत, मुकेश धाकड के नाम मण्डल अध्यक्ष के रेस में दिखाई दे रहे है।
रन्नौद मण्डल से अध्यक्ष के रूप में - अबध वोहरे, हेमपाल सिंह दांगी, सुरेन्द्र लोधी, बन्टी सिकरवार के नाम रन्नौद मण्डल से अध्यक्ष के रूप में दिखाई दे रहे है। कोलारस परगने के पांचो मण्डल अध्यक्षो की घोषणा संभवता: शनिवार की शाम तक या रविवार तक होने की जानकारी भाजपा संगठन की ओर से दी जा रही है।
Tags
कोलारस