कोलारस परगने के चारो मण्डल अध्यक्षों की घोषणा सोमवार तक


हरीश भार्गव, शील कुमार यादव, विशोक व्यास, विजय शर्मा, हार्दिक गुप्ता, रोहित बैष्णव, जय कुमार झा, चंदन सिंह धाकड, ध्रुव यादव, सूरज गुप्ता कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले कोलारस एवं बदरवास विकासखण्ड को भाजपा संगठन द्वारा संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओ को संगठन में अधिक  से अधिक शामिल करने के उददेश्य से कांग्रेस की तरह इस बार भाजपा ने भी संगठन में तीन के स्थान पर चार मण्डल अध्यक्षो के पद निर्धारित किये है। जिसमें कोलारस ब्लॉक से खरई क्षेत्र तथा कोलारस शहरी क्षेत्र से पृथक- पृथक दो मण्डल अध्यक्ष होंगे। जबकि तीसरा  मण्डल अध्यक्ष बदरवास क्षेत्र से होगा तथा चौथा रन्नौद सैक्टर से होगा। इस प्रकार भाजपा संगठन में मण्डल अध्यक्षो की घोषणा सोमवार 11 नबम्बर तक होने की संभावना है। जिसमें कोलारस परगने से इस बार तीन के स्थान पर चार मण्डल अध्यक्ष होंगे। 
खरई मण्डल से इनके नाम सबसे आगे- शिवकुमार चौहान, रामनिवास धाकड, प्रदीप धाकड, कुवेर रावत जैसे नाम खरई मण्डल से मण्डल अध्यक्ष के लिए प्रवल दावेदार के रूप में बताये जा रहे है। खरई सैक्टर धाकड बाहुल माना जाता है यहां से भाजपा संगठन पार्टी के मजबूती के लिए धाकड समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बनाकर धाकड समाज को अपने साथ जोडे रखने के लिए भाजपा संगठन धाकड समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। 
कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए - विपिन खैमरिया, राम सडैया, गुरूप्रीत सिंह चीमा, दीपक चौबे सहित कई नाम कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए दावेदार के रूप में दिखाई दे रहे है। कोलारस में मण्डल अध्यक्ष की रेस में ब्राहा्रण दावेदार मजबूत दिखाई दे रहे है परगने में चार मण्डलो में से कोलारस में ब्राहा्रण, सिक्ख, ठाकुर अथवा बनिया समाज के लोगो को पार्टी मण्डल अथवा जिले में स्थान दे सकती  है। 
बदरवास मण्डल अध्यक्ष के लिए - कल्याण सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, हर्षित मंगल, चेतन शर्मा सहित बदरवास मण्डल से यादव समाज के व्यक्ति को भाजपा संगठन मण्डल अध्यक्ष बनाकर पार्टी की मजबूती के लिए यादवो को अपने साथ जोडना चाहती है। 
रन्नौद मण्डल अध्यक्ष के लिए - कोलारस परगने के रन्नौद मण्डल से इस बार नगर परिषद के चुनाव पहली बार होने जा रहे है नगर परिषद के साथ-साथ पंचायत एवं मण्डियो के चुनावो को ध्यान में रखते हुये रन्नौद सैक्टर में लोधी मतदाताओ की संख्या को ध्यान में रखते हुये भाजपा संगठन रन्नौद मण्डल से सुरेन्द्र लोधी, अवध बोहरे, नरेन्द्र सिकरवार, हेमपाल सिंह दांगी के नामो पर विचार कर रहा है। किन्तु लोधी मतदाताओ को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रन्नौद मण्डल से सुरेन्द्र लोधी अध्यक्ष पद की रेस में मजबूत दिखाई देते है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म