रोहित वैष्णव, अंकेश कुशवाह कोलारस - कोलारस परगने के अंतर्गत आने वाले कोलारस एवं बदरवास विकासखण्ड को भाजपा संगठन द्वारा संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओ को संगठन में अधिक से अधिक शामिल करने के उददेश्य से कांग्रेस की तरह इस बार भाजपा ने भी संगठन में तीन के स्थान पर पांच मण्डल अध्यक्षो के पद निर्धारित किये है। जिसमें कोलारस ब्लॉक से खरई क्षेत्र तथा कोलारस शहरी क्षेत्र से पृथक- पृथक दो मण्डल अध्यक्ष होंगे। जबकि तीसरा मण्डल अध्यक्ष बदरवास क्षेत्र से होगा तथा चौथा रन्नौद सैक्टर से होगा। और पांचवा मण्डल अध्यक्ष लुकवासा से होगा। इस प्रकार भाजपा संगठन में मण्डल अध्यक्षो की घोषणा इसी हप्ते होने की संभावना है। जिसमें कोलारस परगने से इस बार तीन के स्थान पर पांच मण्डल अध्यक्ष होंगे।
खरई मण्डल से इनके नाम सबसे आगे- शिवकुमार चौहान, रामनिवास धाकड, प्रदीप धाकड, कुवेर रावत जैसे नाम खरई मण्डल से मण्डल अध्यक्ष के लिए प्रवल दावेदार के रूप में बताये जा रहे है। खरई सैक्टर धाकड बाहुल माना जाता है यहां से भाजपा संगठन पार्टी के मजबूती के लिए धाकड समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष बनाकर धाकड समाज को अपने साथ जोडे रखने के लिए भाजपा संगठन धाकड समाज के कार्यकर्ता को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए - विपिन खैमरिया, राम सडैया, गुरूप्रीत सिंह चीमा, दीपक चौबे सहित कई नाम कोलारस मण्डल अध्यक्ष के लिए दावेदार के रूप में दिखाई दे रहे है। कोलारस में मण्डल अध्यक्ष की रेस में ब्राहा्रण दावेदार मजबूत दिखाई दे रहे है परगने में चार मण्डलो में से कोलारस में ब्राहा्रण, सिक्ख, ठाकुर अथवा बनिया समाज के लोगो को पार्टी मण्डल अथवा जिले में स्थान दे सकती है।
लुकवासा मण्डल अध्यक्ष के लिए - विशोक व्यास वर्तमान में मण्डल मीडिया प्रभारी कोलारस, मनोज रघुवंशी किसान मोर्चा के जिला मंत्री, व्रजेन्द्र रघुवंशी, अजय रघुवंशी के नाम नवीन लुकवासा मण्डल में पहली बार मण्डल अध्यक्ष के लिये दावेदार के रूप में दिखाई दे रहे है। यदि रन्नौद अथवा कोलारस में व्राहा्रण मण्डल अध्यक्ष नहीं वनाया जाता तो लुकवासा में व्राहा्रण कार्यकर्ता को मौका भाजपा संगठन दे सकता है। लुकवासा मण्डल में रघुवंशी वाहुल्य रघुवंशी समाज के कार्यकर्ता मण्डल अध्यक्ष के लिये कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, जिलाध्यक्ष सुुशील रघुवंशी के समक्ष रघुवंशी कार्यकर्ता को लुकवासा मण्डल का पहला भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनाने का प्रयास मजवूती के साथ कर रहे है।
बदरवास मण्डल अध्यक्ष के लिए - कल्याण सिंह यादव, अवतार सिंह यादव, हर्षित मंगल, चेतन शर्मा सहित बदरवास मण्डल से यादव समाज के व्यक्ति को भाजपा संगठन मण्डल अध्यक्ष बनाकर पार्टी की मजबूती के लिए यादवो को अपने साथ जोडना चाहती है।
रन्नौद मण्डल अध्यक्ष के लिए - कोलारस परगने के रन्नौद मण्डल से इस बार नगर परिषद के चुनाव पहली बार होने जा रहे है नगर परिषद के साथ-साथ पंचायत एवं मण्डियो के चुनावो को ध्यान में रखते हुये रन्नौद सैक्टर में लोधी मतदाताओ की संख्या को ध्यान में रखते हुये भाजपा संगठन रन्नौद मण्डल से सुरेन्द्र लोधी, अवध बोहरे, नरेन्द्र सिकरवार, हेमपाल सिंह दांगी के नामो पर विचार कर रहा है। रन्नौद मण्डल में मण्डल अध्यक्ष के लिये लोधी एवं ब्राहा्रण कार्यकर्ता पर भाजपा संगठन मण्डल अध्यक्ष वनाने का प्रयास कर के पांचों मण्डलों में भाजपा समर्थक पांच प्रमुख जाती के कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन पांचों मण्डलों में एक-एक स्थान पर मण्डल अध्यक्ष वना कर पांच समाजो को कोलारस परगने में अपने साथ जोडे रखने चाहेता है। इनमें प्रमुख रूप से रघुवंशी, धाकड, लोधी, अग्रवाल, ब्राहा्रण, यादव,सिख्य, कुशवाह समाज के भाजपा से जुडे कार्यकर्ताओ को मण्डल एवं जिला कार्यकारणी में स्थान मिल सकता है।
Tags
कोलारस