कोलारस - कोलारस के ग्राम पटोरा सडक पर रावत वेयर हाउस से अज्ञात चोरों ने पार किया 70 क्विंटल मसूर, जिले में बड रही हैं गोदामो से अनाज चोरी करने की वारदातें रावत वेयर हाउस पडोरा सडक के मालिक भूपेंद्र रावत ने कहा कि जो व्यक्ति इस चोरी से संबंधित जानकारी पुलिस या उनको उपलब्ध कराएगा । उसे भूपेंद्र रावत नगद 51 हजार रुपये का इनाम देंगे। इस इनाम के पीछे उनका मकश्द है कि क्षेत्र में लगातार गोदामों की चोरियां बडती जा रही हैं। और वे चाहते हैं कि शीघ्र ही अज्ञात चोरों का पता लगाकर इन बारदतों को रोका जाए। इससे पूर्व भी जिले में गोदामो से चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।
Tags
कोलारस
