कलेक्टर ऑफिस में भी जेबकतरे सक्रिय, जनसुनवाई में एक ग्रामीण की कटी जेब, 68 सौ रुपए गायब

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में अपनी परेशानी लेकर आए एक ग्रामीण की जेब कटने का मामला सामने आया है। यहां पर खनियांधाना क्षेत्र के इमलिया ग्राम के अमोल सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 45 वर्ष अपनी परेशानी लेकर आए लेकिन इसी दौरान कोई अज्ञात जेबकतरे ने इनकी जेब काट दी और 68 सौ रुपए निकाल लिए। जनसुनवाई में अपनी जेब कटने के बाद इन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह तो अपनी फरियाद कलेक्टर साहब को सुनाने के लिए आए थे लेकिन उनकी जेब कट गई। ग्रामीण अमोल सिंह ने बताया कि उनकी पत्नि समूह संचालित करती हैं और मिड-डे मील का खाना बनाती हैं लेकिन पिछले कई दिनों से उनकी पत्नि को इसकी भुगतान नहीं हुआ है। यह पीड़ा और परेशानी वह कलेक्टर कार्यालय में संचालित जनसुनवाई में बताने आए थे। इसी दौरान उनकी जेब कट गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म