सर्व ब्राहा्रण समाज का परिचय सम्मेलन 14 दिसम्बर से, पंजीयन प्रारंभ




कोलारस - चतुर्थ विश्व ख्याती प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय सर्व ब्राहाण युवा-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक तीन दिवस के लिये स्टेडियम ग्राउण्ड, सिविल लाईन खण्डवा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोलारस से विवाह के योग्य युवक-युवती जिनकी उम्र कम से कम 18 वर्ष से अधिक हो वह योग्य वर एवं वधु के लिये पंजीयन कराकर विवाह के लिये अपनी पसंद का चयन कर सकते है। कोलारस बिधान सभा क्षेत्र के सर्व ब्राहा्रण समाज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गुढाबाले एवं संयोजक रामेश्वर भार्गव कैथवालों ने बताया कि जो भी भाई उपरोक्त कार्यक्रम में अपने बच्चों के विवाह के लिए सम्पर्क करना चाहते है। वह सब सूर्यप्रकाश उर्फ सरदार गुढावाले बस्त्र भण्डार सदर बाजार कोलारस, रामेश्वर भार्गव कैथवाले, राकेश चौवे, आनन्द मिश्रा, विपिन खैमरिया भाजपा नेता कोलारस, डॉ. राजेश भार्गव भार्गव क्लिनिक जगतपुर से सम्पर्क कर फार्म जमा करने के लिए मिल सकते है और अपने बच्चों के लिए विवाह के प्रस्ताव रख सकते हैं यह कार्यक्रम टोटल नि: शुल्क रखा गया है। सर्व ब्राहा्रण समाज एवं विश्व ब्राहा्रण संग के द्वारा आयोजित युवक-युवती नि:शुल्क परिचय सम्मेलन के संयोजक देवेन्द्र कुमार शास्त्री राष्टï्रीय महासचिव विश्व ब्राहा्रण संघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व ब्राहा्रण समाज मध्यप्रदेश, कार्यक्रम से संरक्षक योगेन्द्र जी महंत पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं राष्टï्रीय अध्यक्ष विश्व ब्राहा्रण समाज संघ के विशेष प्रयासो से मध्यप्रदेश के खण्डवा में 14 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक तीन दिवसीय नि:शुल्क परिचय सम्मेलन का आयोजन रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म