रामेश्वर धाम परिवार द्वारा, गाजेवाजे के साथ निकली विशाल कलश यात्रा के बीच भागवत कथा का प्रारंभ



कोलारस- कोलारस में रामेश्वर धाम मंदिर के मठाधीश मुकेश पाराशर एवं बडे भाई श्री राकेश पाराशर परिवार द्वारा बीते रोज गुरूवार की दोपहर गणेश पूजन के उपरांत कोलारस नगर के मुख्य मार्गो से होकर कोलारस के इतिहास में पहली निजी विशाल कलश यात्रा का सफल आयोजन करने के साथ ही सहस्त्र चण्डी महायज्ञ एवं श्रीमत् भागवत कथा का आयोजन गुरूवार से प्रारंभ किया जिसमें दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहस्त्र चण्डी महायज्ञ के लिये हबन पूजन परिवार जनो  के द्वारा यज्ञाचार्य श्री राजकुमार जी शास्त्री एवं श्री सुखदेव जी महाराज के द्वारा कराया जायेगा इसके उपरांत शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन श्रीमत् भागवत कथा का वाचन कुमारी नन्दनी जी भार्गव के श्री मुख द्वारा गुरूवार से प्रारंभ होकर शुक्रवार 13 दिसम्बर तक बाहर से पधारे विध्वान ब्राहा्रण द्वारा प्रतिदिन किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म