लुकवासा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के सदस्यों द्वारा मीट मार्केट की शिकायत को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन



कोलारस- कोलारस के ग्राम लुकवासा के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खण्ड लुकवासा के सदस्यों द्वारा मंगलवार को एसडीएम कोलारस से मिलकर लुकवासा मीट मार्केट से उत्पन्न अव्यवस्थाओं से आवेदन देकर अवगत कराया । आवेदन के माध्यम से बताया किस तरीके से शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा एवं बस्ती के बीचो-बीच मीट की दुकाने चलाई जा रही है जिससे आए दिन ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं जो कि उसी रास्ते से स्कूल जाते हैं परेशान हो रही है  मीट व्यापारियों द्वारा बचा हुआ अवशेष सडक़  पर फैक देते हैं जिससे आवारा कुत्तों का जमावड़ा भी लगा रहता है अब तो आए दिन कुत्ते गाय के बछड़ों को एवं राय चलते राहगीरों को काटने लगे है। एसडीएम कोलारस ने जल्द निदान का अश्वशन दिया । आवेदन करने वालों में हरिओम रघुवंशी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, लक्ष्यपाल सिंह लल्ला संयोजक बजरंग दल खण्ड लुकवासा, देवेंद्र रघुवंशी बैटरी वाले, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवेश सिंह, एमपी देहरदा अनु रघुवंशी,विकास गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म