कांग्रेस में फिर नजर आई गुटबाजी, सिंधिया की चेतावनी पर कमलनाथ बोले- तो वो उतर जाएं

मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ सिंधिया (Photo- PTI)
क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है? क्या मध्य प्रदेश कांग्रेस में फिर हावी है गुटबाजी? क्या सिंधिया और कमलनाथ के बीच कुछ मतभेद चल रहे हैं? ये सवाल शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक बयान के बाद एक बार फिर खड़ा हो गया है.
दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार 15 सालों के वनवास के बाद बड़ी मुश्किल से बन पाई है. हालांकि, कांग्रेस को चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. लेकिन सपा, बसपा और निर्दलीयों के समर्थन से कांग्रेस ने सरकार बना ली थी और वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री भी बना दिया गया थी. इसके बाद से ही लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग मुद्दों को लेकर कमलनाथ सरकार पर हमला करते रहते हैं.
सीएम का गुस्से में दो टूक
हाल ही में सिंधिया ने टीकमगढ़ की एक सभा में अतिथि शिक्षकों से कहा था कि हमारी सरकार यदि वचनपत्र में दिए वचनों को पूरा नहीं करेगी तो वो अतिथि शिक्षकों के साथ सड़क पर उतरेंगे. शनिवार को पत्रकारों ने जब मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तो कमलनाथ ने गुस्से में दो टूक जवाब देते हुए कहा कि 'तो वो उतर जाएं'.
सोनिया से भी जाहिर की थी अपनी नाराजगी
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान कमलनाथ ने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से राज्य सरकार पर किए गए ताजा हमले को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म