
भारत इस साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान डे नाइट टेस्ट खेलेगा. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को यह जानकारी दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कुछ समय पहले कहा था कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान डे नाइट टेस्ट खेलने के लिए तैयार है.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘हां, ऑस्ट्रेलिया में भारत डे नाइट टेस्ट खेलेगा. जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी.’
पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अगली घरेलू सीरीज का दूसरा टेस्ट डे नाइट का मुकाबला होगा. उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड भविष्य में हर सीरीज में एक डे नाइट टेस्ट के आयोजन का प्रयास करेगा.
Tags
देश