
भोपाल - सरकार ने वित्तीय वर्ष 20-21के लिए आबकारी नीति तय की है । सरकार ने बड़े कारोबारियों के हाथों में प्रदेश का आधा शराब कारोबार सौंप दिए जाने की रणनीति बनाई है।इस नीति से छोटे कारोबारी शराब के कारोबार से बाहर हो जाएंगे। नई नीति के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में दो ग्रुप के पास शराब की सभी दुकानें होंगी। 12 नगर निगमों में एक ही समूह कारोबार करेगा । ठेकों के सालाना फीस 25% बढ़ाई गई है। इस कारोबार में अभी प्रदेश में 1140 ग्रुप हैं ।
Tags
भोपाल