ट्रंप की 'फ्लाइंग बीस्ट': दुनिया का सबसे सुरक्षित और ताकतवर हेलीकॉप्टर, जानिए सबकुछ

मरीन वन से उतरते हुए ट्रंप और मेलानिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में रोड शो और नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद आगरा और फिर दिल्ली का भी दौरा करेंगे।
मरीन वन से उतरते हुए ट्रंप
दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से पहले सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स सुरक्षा तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। ये एजेंट्स की केवल जमीन ही नहीं, बल्कि हवा और पानी से आने वाले खतरों पर भी विशेष नजर है। 
मरीन वन से उतरते हुए ट्रंप
ट्रंप के अहमदाबाद यात्रा का देखते हुए राष्ट्रपति का आधिकारिक हेलीकाप्टर बेड़ा मरीन वन भारत पहुंच चुका है। संभावना है कि मोटेरा स्टेडियम से सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने के लिए ट्रंप मरीन वन का प्रयोग करेंगे।
मरीन वन
अमेरिकी राष्ट्रपति एयरफोर्स वन से उतरने के बाद अगर गन्तव्य की दूरी 10 किलोमीटर से ज्यादा है तो वह मरीन वन हेलीकॉप्टर में सवार होते हैं। मरीन वन के बेड़े में सिकोरस्की VH-3D सी किंग और VH-60N व्हाइट हॉक जैसे उम्दा हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं।
मरीन वन
इस हेलीकॉप्टर में भी हीट सीकिंग मिसाइलों को गच्चा देने की क्षमता मौजूद होती है। इसमें राष्ट्रपति के अलावा सीक्रेट सर्विस के चुने हुए कुछ सदस्य सवार होते हैं। 
मरीन वन
मरीन वन के काफिले में एक जैसे दिखने वाले तीन हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। लेकिन, राष्ट्रपति किसमें बैठे हैं यह केवल चुनिंदा लोगों को ही पता होता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म