शिवपुरी-कांग्रेस ने जो वादे प्रदेश की जनता से किए थे । वह सरकार ने पूरे नहीं किए। जिसके कारण लोग अपने को ठगा और छला हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की जनता के साथ छलावा हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है। थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। हमने लंबे समय तक बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के
लिये संघर्ष किया है। काम किए,लड़ाईयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। हमने विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। हम आज सत्ता में नहीं हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देंगे कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। यह बात भाजपा आजीवन सहयोग निधि के संभाग सह प्रभारी अभय चैधरी ने भाजपा की जिला बैठक में कहीं। अभय चैधरी ने कहा कि पार्टी को संचालित करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। भाजपा कार्यकर्ता के सम्र्पण से प्राप्त राशि से ही जिला प्रदेश व केंद्र का कार्यालय एवं कार्यक्रम संचालित होते हैं। वर्ष भर में होने वाले कार्यक्रमों में जो राशि खर्च होती है। वह सब भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा समर्पण राशि के रूप में आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से एकत्रित होती है। आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है। कि अपनी यथाशक्ति अनुसार समर्पण कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें । भारतीय जनता पार्टी में पद आते जाते रहते हैं। बल्कि कार्यकर्ता जीवन भर के लिए होता है और कार्यकर्ता अपना दायित्व पूर्ण निष्ठा से निभाता है। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक 27 फरवरी को होटल टूरिस्ट विलेज में आजीवन सहयोग निधि के संभाग सह प्रभारी अभय चैधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम , विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे, महामंत्री राजकुमार खटीक, आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी डॉ अरविंद बेडर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पार्टी एक विचार है हम प्रचार के लिए कार्य कर रहे हैं यह विचार जब मजबूत होगा जब हम तन मन धन से पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे इसलिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस आजीवन सहयोग निधि के माध्यम से प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं तक पहुंचकर उनसे संपर्क स्थापित कर यथाशक्ति अनुसार समर्पण लेकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करें आज देश में सारी विघटनकारी शक्ति नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जन जन के बीच जाकर इन विरोधियों के मंसूबे को ध्वस्त करना होगा हमारे कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों व पूर्व कि राज्य सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर पर पहुंचकर हर वर्ग व जन जन के बीच बताकर कर इन विरोधियों के मंसूबे एवं साजिश को नाकाम करना होगा । विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करती है।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का दायित्व है कि हम अपनी उपलब्धियों एवं प्रमाण के साथ जनता के बीच जाएं और इस कांग्रेस के भ्रम जाल को समाप्त करें आज सी ए ए को लेकर जिस तरह से विपक्षी दल द्वारा एक विशेष वर्ग को भ्रमित किया गया है। जबकि यह किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। इस बैठक में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं धैर्यवर्धन शर्मा अजीत जैन ,प्रहलाद भारती , प्रीतम लोधी , जितेंद्र जैन डॉ तुला राम यादव अनुराग अष्ठाना रामू विंदल राम गोपाल चैधरी दिलीप मुद्गल बलवीर सिंह चैहान डॉ राकेश राठौर मुकेश चैहान सोनू विरथरे अमित भार्गव बृजेश विरथरे गणेश धाकड़ राजीव जैन गगन खटीक महेश धाकड़ हरिओम राठौर संजय कुशवाह दिनेष गेंडा जितेंद्र रावत भानु जैन जगदीश रावत आशुतोष जैमिनी शिखर धाकड़ लव अग्रवाल पंकज महाराज राजेंद्र कुशवाह श्रीमती लक्ष्मी जाटव श्रीमती किरण कुशवाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Tags
शिवपुरी
