भाई की गैर मौजूदगी में भाभी ने ननद को बेच

Image result for dulhan

सतनवाडा - सतनवाडा थाना क्षेत्र में बताया जा रहा हैं कि सतनवाडा क्षेत्र में निवास करने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी भाभी ने 20 हजार रूपए में अन्य समाज में बेच दिया और उसकी शादी की तारीख भी फिक्स कर दी।

शादी के ठीक पहले चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना मिली

किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 1098 पर इस मामले की सूचना दी। सूचना होते ही बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाइन व विशेष किशोर पुलिस टीम गांव पहुंच गई और लड़की को अपने साथ ले आई। पूछताछ में पता चला है कि लड़की की 23 फरवरी को मुरैना से शादी होने वाली थी। बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग के बाद जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना मिली की सतनवाड़ा क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग को 20 हजार रुपए में बेच दिया है। सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, विशेष किशोर पुलिस इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसकी भाभी ने उसे 20 हजार रुपए लेकर धौलपुर में दूसरी जाति में बेच दिया है।

सतनवाड़ा के पूर्व सरपंच व उसके भाई ने अपने रिश्तेदारी में बीस हजार रुपए में बिकवाकर 23 फरवरी को शादी भी तय कर दी है। वहीं मौके मिली किशोरी की भाभी ने बेचने वाली बात स्वीकार ली, लेकिन कहा कि अभी बीस हजार रुपए नहीं मिले हैं। इसके बाद किशोरी को टीम शिवपुरी ले आई और वन स्टॉप सेंटर में रखा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म