
मंत्रिमंडल गठन के बाद शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
भोपाल - मंत्रिमंडल के गठन के बाद सीएम शिवराज सिंह ने अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने अपने पांचों मंत्रियों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सरकार ने जिला पंचायत और जनपद पंचायत के बाद नगरी निकाय क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस दौरान सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है, जिनमें…
कैबिनेट के अहम फैसले
- नगरीय निकायों में की जाएगी प्रशासकों की नियुक्ति
- आगामी निकाय चुनाव तक की जाएगी प्रशासकीय समितियों की नियुक्ति
- नगर निगम के महापौर अगले 1 साल तक पद पर बने रहेंगे
- हर निकाय में बनेगी प्रशासकीय समिति
- नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष प्रमुख होंगे
- निकायों की यह व्यवस्था करीब 1 साल तक लागू रहेगी
- कोरोना संक्रमण के चलते निकायों के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे
- कोरोना के बीच 11 जून से शुरू होंगे कॉलेजों में एडमिशन
- 11 जून से यूजी और 20 जून से पीजी के एडमिशन शुरू होंगे
- ऑनलाइन होगी एडमिशन प्रक्रिया, आवेदनों का सत्यापन बाद में होगा
वहीं, इससे पहले सरकार ने अपने मंत्रियों को कामजा बांटे थे, जिनमें
Tags
कोलारस