ग्राम भड़ौता के लोधी परिवार को मिला संबल योजना का लाभ
संबल मुहिम से एकत्रित राशि स्व.बहोरन लोधी की पुत्रियों को सौपी
कोलारस - कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भडौता का युवक बहोरन लोधी बीते वर्ष सिंध नदी के उफान में डूबकर हादसे का शिकार हो गया था। चुंकि मृतक का शव बरामद नहीं हो सका था। जिससे परिवार को कोई भी शासकीय मदद नहीं मिल पायी हादसे के बाद उसके सात बेटियों व एक बेटे के परिवार को मानवीय मदद की दरकार थी। ऐसे में अंचल के कुछ युवा आगे आये और सोशल मीडिया के माध्यम से इस परिवार की मानवीय मदद हेतु एक मुहिम शुरू हुई इस मुहिम के अंतर्गत इस परिवार की मदद के लिए कुल 115352 एकत्रित किए गए आज दिनांक 20 अप्रैल को स्व.बहोरन लोधी की पुत्री रूबी लोधी के अकाउंट में एकत्रित राशि को इस मुहिम में अहम भूमिका निभाने वाले सूत्रधार पत्रकार मोनू प्रधान व सुरेन्द्र सिंह लोधी, शिक्षक के समक्ष 63500 रु. नकद व 50000 रु. की एफडी औपचारिक रूप से सौंप दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व.बहोरन लोधी की सबसे ब?ी पुत्री का विवाह इसी 1 मई को संपन्न होना है। स्व.बहोरन लोधी के परिवार का संबल बनेगी अंचल के युवाओं की मानवीय पहल।
Tags
कोलारस
