कोलारस- लॉक डाउन एवं धारा 144 का पालन के बीच बुधवार यानि 15 अप्रैल से प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से गेहंू की खरीद प्रारम्भ करने के आदेश जारी किये गये थे। उसी क्रम में सहकारता विभाग के सूत्र से जो जानकारी प्राप्त हुये है। उसके अनुसार अभी तस्वीर साफ नहीं है। किन्तु प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में जो आदेश दिये थे। उस आदेश का पालन करने के लिये कोलारस परगना क्षेत्र में 9 खरीद केन्द्रों के पंजीकृत किसानों में से बुधवार से प्रत्येक दिन 6 किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने का मैसेज भेजा जायेगा। इसका मुख्य उददेश्य लॉक डाउन के चलते धारा 144 का पालन करना तथा सोशल डिस्टेंश बनाते हुये किसानों की फसल खरीद कर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा राहत देना है। सहकारता विभाग अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। प्रदेश सरकार एवं कलेक्टर द्वारा जो आदेश दिये जायेंगे। उसी के तहत किसानों की फसल सोसाईटियों के माध्यम से खरीदने की व्यवस्था होगी। शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने अनुविभाग में उपार्जन संबंधी तैयारियां करें। केंद्रों पर भी निरीक्षण करके स्थिति का जायजा ले। उन्होंने कहा है। कि इस समय कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं करना है। खरीदी केंद्रो पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराना है। उन्होंने कहा है। कि खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध रहे। सभी कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करना है। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि खरीदी केंद्रों पर छाया के लिए टेंट लगवाएं और पेयजल की व्यवस्था करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर एस बालोदिया, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, जिला आपूर्ति अधिकारी, जीएमसीसीबी, उपसंचालक कृषि विभाग, नान और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। किसानों की सूची चस्पा करने के निर्देश-कलेक्टर ने केंद्र पर किसानों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें जिस दिन जिन किसानों को एसएमएस भेजा गया है। उनकी सूची केंद्र पर ही चस्पा करें ताकि किसानों को भी पता रहे। केन्द्रों पर भीड-भाड नहीं करना है। किसानों को एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी सूचना उपार्जन के लिए किसानों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसी के अनुसार किसानों से खरीदी की जाएगी। जिन किसानों को एसएमएस भेजा गया है। निर्धारित दिन पर उन्हीं किसानों को खरीदी केंद्र पर आना है। और सोशल डिस्टेंस का पालन करना है साथ ही सभी को मास्क का भी उपयोग करना है। अनियमितता पाए जाने पर समिति प्रबंधक पर होगी कार्यवाही कलेक्टर अनुग्रहा पी ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि यदि खरीदी प्रक्रिया में समिति प्रबंधक के कार्य में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए 70 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें शिवपुरी में 7, कोलारस 9, बदरवास 8, करैरा 8, नरवर 8, पिछोर 13, खनियाधाना 12 और पोहरी में 5 केंद्र बनाए गए हैं।
Tags
कोलारस
