शिवपुरी जिले में लॉक डाउन 3-5 तक के आदेश जारी,मुख्यमंत्री 20 अप्रैल से दे सकते है कुछ राहत

कोलारस- मंगलवार की सुबह 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समूचे देश भर में लॉक डाउन को 3 मई की मध्य रात्रि तक बडाने के आदेश दिये इस प्रकार प्रधानमंत्री द्वारा दो चरणों में 40 दिन के लिये लॉक डाउन के आदेश जारी किये इसके अलावा इसके पूर्व भी 3 दिन लॉक डाउन रहा इस प्रकार 22 मार्च से लेकर 3 मई तक 43 दिन के लिये देश के लोग अपने घरों में कैद रहेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 3 मई तक समूचे देशभर में लॉक डाउन के आदेश जारी किये गये। उसके क्रम में प्रशासनिक पत्र के माध्यम से 3 मई तक सम्पूर्ण शिवपुरी जिले के लोगो लॉक डाउन का पालन करने का आदेश जारी कर दिया गया । चूंकि वर्तमान में शिवपुरी जिला कोरोना मरीजों से मुक्त है। यदि कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या नहीं बडती है। तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अप्रैल से शिवपुरी जिला सहित अन्य जिलों में लॉक डाउन तथा धारा 144 सहित कुछ अन्य में राहत की घोषणा 20 अप्रैल तक कर सकते है। जिसके संकेत अपने भाषण में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह कहकर दिये थे। कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगा है। वहां 20 अप्रैल के बाद राहत दी जा सकती है।
भारत सरकार द्वारा जारी  निर्देशानुसार आमजन के स्वास्थ्य एवं लोक हितों को दृष्टिगत रखते हुए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत शिवपुरी जिले में प्रतिबंध और लॉक डाउन की अवधि 14 अप्रैल से बढ़ाकर 03 मई 2020 रात्रि 12 बजे तक कर दी है। नोबेल कोरोना वायरस बीमारी के प्रसार एवं बचाव के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म