पुलिस की वर्दी में घरों में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों की मौत
पुलिस की वर्दी में घरों में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 16 लोगों की मौत

- लॉकडाउन में लोग घरों में थे बंद
- गोलियां बरसाई, घरों में आग लगाई
कनाडा के नोवा स्कोटिया प्रांत में रविवार को एक बड़ी हिंसक घटना हो गई. यहां पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 16 लोगों की जान ले ली. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि देश के इतिहास में इस तरह के सबसे घातक हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध बंदूकधारी हमलावर भी बाद में मृत पाया गया. हमलावर ने घर में घुसकर लोगों पर फायरिंग की और बाद में कुछ घरों में आग भी लगा दी.
एक अधिकारी ने बताया कि इस कार्रवाई में एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई. यह घटना हैलिफैक्स से लगभग 130 किलोमीटर उत्तर में स्थित पोर्टापिक की है, जहां घटनास्थल पर कई शव देखे गए. घरों के बाहर और भीतर शव बिखरे पड़े मिले. पुलिस के मुताबिक हमलावर ने इलाके में कई घरों में भी आग लगा दी थी.
Tags
देश