जिला पंचायत, जनपद, पंचायत की तरह नगर निकाय का भी बढ़ाना चाहिये कार्यकाल-पार्षद भार्गव


कोलारस-मध्यप्रदेश में भाजपा की पुन: सरकार बनने पर भाजपा के तत्कालीन पार्षद राजकुमार ऊर्फ राजू भार्गव ने प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर मांग की है। कि जिस प्रकार सरपंचों को प्रधान का नाम देकर उनका कार्यकाल पंचायत चुनाव होने तक बढ़ाया है। इसके बाद जनपद समिति-अध्यक्षों से लेकर जिला पंचायत समिति-अध्यक्षों का कार्यकाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के होने तक बढ़ाया है। इसी प्रकार नगर निकाय जिसमें नगर परिषद से लेकर नगर पालिका एवं नगर निगमों की समिति एवं अध्यक्षों का कार्यकाल पंचायतों की तरह चुनाव होने तक शीघ्र बढ़ाया जाना चाहियें। जिससें नगरिय क्षेत्रों में कोरोना से संघर्ष करने वाले मजदूरों की सेवा तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर लोगो की मदद हेतु जो कार्य किये जा रहे है। उनके बारे में आम लोगो को जानकारी के साथ-साथ मजदूर एवं निर्धन लोगो की सेवा कोरोना महामारी के बीच करने के लिये पंचायतों की तरह शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय के चुनाव होने तक कार्यकाल बढ़ायें जाने की मांग भाजपा के पार्षद राजकुमार ऊर्फ राजू भार्गव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म