खास बातें
लाइव अपडेट
02:10 PM, 13-APR-2020
एक दिन में 35 मामले आने के बाद आगरा मॉडल पर उठे सवाल
आगरा में एक बार फिर कोरोना का कहर देखा जा रहा है। सोमवार को यहां एक दिन में 35 नए मामले सामने आने के बाद प्रशासन में फिर हड़कंप मच गया है। इससे पहले आगरा की स्थिति को देखते हुए माना जा रहा था कि यहां के मॉडल को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए, लेकिन अचानक से संक्रमितों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी ने एक बार फिर से इस बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।इससे पहले आगरा मॉडल की केंद्र सरकार ने भी प्रशंसा की थी। क्योंकि यहां 10 व्यक्ति संक्रमित होने के बाद भी ठीक हो गए थे। देश में सबसे पहले हॉटस्पॉट को चिन्हित करने और उन्हें सील करने का काम आगरा में ही किया गया था। हालांकि अब जब मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है तो आगरा मॉडल पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
01:58 PM, 13-APR-2020
हाथरस में आइसोलेट युवक की मौत
हाथरस के बागला जिला अस्पताल में रविवार देर रात आइसोलेट किए 32 वर्षीय युवक की सोमवार दोपहर मौत हो गई। युवक पहले आगरा के पारस अस्पताल में उपचार के लिए गया था। देर रात तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने युवक को बागला जिला अस्पताल में आइसोलेट किया था। यह युवक हाथरस के निकटवर्ती गांव अहबरनपुर का रहने वाला है।01:25 PM, 13-APR-2020
मुजफ्फरनगर: एक और जमाती कोरोना पॉजिटिव
मुजफ्फरनगर में एक और जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर सात हो चुकी है, जिनमें से पांच जमाती हैं। आज पॉजिटिव पाया गया जमाती मध्यप्रदेश का निवासी है, जो खतौली की मस्जिद में ठहरा था।
12:26 PM, 13-APR-2020
बस्ती में चार महीने का मासूम संक्रमित
बस्ती जिले में चार महीने के मासूम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक एक मृतक सहित जिले में 14 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
12:16 PM, 13-APR-2020
कानपुर में उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां
पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कानपुर के कई इलाकों में आदेशों की धज्जियां उड़ती नजर आई। शहर में सड़कों पर वाहन सरपट दौड़ते दिखे। नवाबगंज में सड़कों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। वहीं वीआईपी रोड पर सख्ती बढ़ा दी गई है। कल्याणपुर जीटी रोड में गाड़ियों की भीड़ दिखी। सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त बाबा आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन को पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सभी को वापस लौटा दिया।11:55 AM, 13-APR-2020
मैनपुरी शिफ्ट किए जाएंगे आगरा के 10 मरीज
आगरा से कोरोना वायरस के 10 मरीजों को मैनपुरी शिफ्ट किया जाएगा। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आगरा मंडल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।11:38 AM, 13-APR-2020
सहारनपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से पांच संक्रमित सरस्वती विहार इंटर कॉलेज में और पांच एचआर कॉलेज गंगोह में क्वारंटीन किए गए हैं।10:45 AM, 13-APR-2020
लखनऊ में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि
लखनऊ में दो दिनों के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक केजीएमयू में भर्ती है, जबकि तीन मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। यह सभी संक्रमित सदर इलाके के बताए जा रहे हैं।
10:44 AM, 13-APR-2020
बस्ती में चार नए मामले
बस्ती में रविवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद गोरखपुर में सख्ती बढ़ा दी गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। अभी तक बस्ती में एक मृतक सहित 13 और महराजगंज में छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। बस्ती और महरागंज में कोरोना संक्रमिण के बाद गोरखपुर आने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है।10:24 AM, 13-APR-2020
आगरा में अब तक 35 नए मामले
आगरा में आज सुबह कोरोना वायरस के 30 नए मामले आने के बाद इनकी संख्या में और इजाफा हो गया है। अब पांच नए मामले और सामने आए हैं। इस तरह जिले में आज कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 35 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 138 हो गई है। इनमें 124 सक्रिय मामले हैं।
09:28 AM, 13-APR-2020
ड्रोन कैमरे से नजर रख रही पुलिस
कानपुर में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का प्रयोग कर रही है। अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।Kanpur Police use drone camera to keep an eye on public movement in #COVID19 hotspots in the city. Visuals from Machariya & Babupurva areas. (12.04.2020)
15 people are talking about this
09:26 AM, 13-APR-2020
खेतों में सूख रहे फूल, लॉकडाउन के कारण बिक्री बंद
मुरादाबाद में गेंदा और गुलाब फूल की खेती करने वालों के ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। एक किसान ने बताया कि इस बार सारे फूल खेतों में ही सूख रहे हैं। लॉकडाउन के कारण बाजार बंद हैं, इसलिए इनकी बिक्री नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।Moradabad: Growers of marigold & rose say their flowers are drying up in the field as markets are shut due to #CoronavirusLockdown. "Flowers are drying up in the field as we are unable to sell them, leading us to huge losses," a farmer says.
89 people are talking about this
09:20 AM, 13-APR-2020
आगरा में कुल मामले 134
प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। इनमें से 120 सक्रिय मामले हैं।08:37 AM, 13-APR-2020
आजमगढ़ में दो नए संक्रमित
आजमगढ़ जनपद में रविवार देर रात दो और संदिग्धों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जनपद में कुल छह कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नए मरीज मुबारकपुर के नयपूरा सिकठी मोहल्ले में पाए गए हैं।08:13 AM, 13-APR-2020
मदनपुरा इलाका हॉटस्पॉट घोषित
वाराणसी के मदनपुरा इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से इसे कोरोना वायरस हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाकर इलाके को सील कर दिया है, ताकी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।Varanasi's Madanpura area has been declared a #COVID19 hotspot after positive cases were found here; police barracading in place here to restrict movement of people
71 people are talking about this
08:02 AM, 13-APR-2020
यूपी: आगरा में फिर कोरोना का कहर, एक दिन में सामने आए 35 नए मामले
आगरा में 30 नए मामलेकोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बन चुके आगरा में सोमवार सुबह 30 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से 14 संक्रमित फतेहपुर सीकरी के गाइड के परिवार के हैं। वहीं बाकी लोग पारस अस्पताल और डॉ. प्रमोद मित्तल के नर्सिंग होम से संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है।
Tags
यूपी
