कोलारस - कोलारस में लॉक डाउन के बीच जिला शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी के आदेश पर चलाये जा रहे। चालानी अभियान के तहत बुधवार को कोलारस पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद कर्मचारियों ने लॉक डाउन के पालन करने के लिये नगर में मास्क एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर कुल लोगो के चालान काठे कुछ को हिदायत देकर छोड किया गया। दुकानदारों एवं आम लोगो, रोड़ से गुजरने वाले लोगो पर चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें करीब 40 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें जानकारी के अनुसार प्रत्येक पर 100रू. के हिसाब से चालान काटा गया। इस हिसाव से 4000रू. का कुल मिलाकर चालान काटा गया। साथ ही नगर में पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के लोगो द्वारा लॉक डाउन का पालन करने के लिये कई तरह से समझाईस दी गई। लोगो को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया गया।
Tags
कोलारस
