कोलारस- कोलारस के भाजपा पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुये। कहा की मध्यप्रदेश के लोक प्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कोलारस ब्राह्रण समाज आभारी है। कि उन्होंने संकट मौचक के नाम से पहचान बनाने वाले लोक प्रिय विधायक नरोत्तम दादा को पांच कैबिनेट मंत्रियों की सूची में शामिल कर उन्हें सबसे बड़े ग्रह विभाग के साथ-साथ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौपी ग्वालियर-चंबल संभाग के दतिया से लगातार विधायक का चुनाव जीतने वाले लोक प्रिय विधायक जिन्हें अनेको पर सरकार बनाने एवं बचाने की जिम्मेदारी जब भी भाजपा संगठन एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौंपी वह खरे उतरे। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ कोलारस का ब्राह्रण समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में नरोत्तम दादा को कैबिनेट ग्रह मंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्षद भार्गव ने कहा की नरोत्तम दादा पूर्व में भी सरकार की उम्मीदों पर खरे उतरे है। और आगे भी वह खरे उतरेगे। कोलारस उप चुनाव के दौरान जिस समय महेन्द्र यादव विधायक का चुनाव जीते थे। उस समय उपचुनाव के दौरान नरोत्तम दादा ने कोलारस-बदरवास तहसील क्षेत्रों में चार स्टोप डेमों की घोषणा की थी। वह आज बनकर तैयार हो गये है। जिसके चलते गर्मियों में सूखी रहने वाली सिंध नदी आज पानी से भरी हुई है। कोलारस में सिंध नदी पर स्टोप डेम की सौगात दिलाने पर कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदरवास तहसील क्षेत्र के विजरोनी के पास आभार सभा आयोजित कर नरोत्तम दादा का भव्य स्वागत भी कुछ माह पूर्व किया था। ग्वालियर-चंबल के परिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरोत्तम दादा को कैबिनेट ग्रह मंत्री बनाये जाने एवं नगर निकायों का कार्यकाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजने के अगले दिन कैबिनेट वैठक आयोजित कर नगर निकाय के कार्यकाल को समिति बनाकर बढाये जाने पर पार्षद राजकुमार भार्गव ने आभार व्यक्त किया है। साथ ही मांग की है। कि मध्यप्रदेश में ब्राह्रण समाज के गौरव रहली विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को भी जल्द कैबिनेट विस्तार कर केविनेट मंत्री बनाये जाने का मांग पत्र भाजपा कार्यकर्ता एवं ब्राह्रण समाज की ओर से भेजने की बात भाजपा पार्षद राजकुमार उर्फ राजू भार्गव ने प्रेस रिलिज के माध्यम से दी।
Tags
कोलारस